spot_img

Mumbai : मुंबई-पुणे हाइवे पर खोपोली में 13 वाहन आपस में भिड़े, 4 घायल

मुंबई: (Mumbai) महाराष्ट्र रायगढ़ जिले में स्थित खोपोली में मुंबई -पुणे हाइवे पर गुरुवार को दोपहर में अचानक एक के बाद एक तकरीबन 13 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इनका इलाज खोपोली नगर निगम अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार खोपोली निकासी के पास आज दोपहर में अचानक 13 वाहन आपस में टकरा गए । इन वाहनों में मोटरसाइकिल और कार आदि हैं। इस हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। इसकी जानकारी मिलने पर हाइवे पुलिस, बोरघाट पुलिस स्टेशन की टीम, देवदूत सिस्टम, आईआरबी की टीम मौके पर पहुंची और इस घटना में घायल चार लोगों को खोपोली नगर निगम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Explore our articles