मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Bollywood actor Farhan Akhtar) अपनी आगामी युद्ध-नाटक फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म भारत के डिफेंस थिएटर नेटवर्क में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनकर एक ऐतिहासिक कदम साबित होने जा रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म को देशभर के 800 से अधिक रक्षा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जबकि फरहान के साथ अभिनेत्री राशि खन्ना (directed by Razneesh Ghai, and actress Rashi Khanna) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
सैनिकों और उनके परिवारों तक पहुंचेगी फिल्म
‘120 बहादुर’ को विशेष रूप से सेना के जवानों और उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए व्यापक पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। यह पहल दूर-दराज की चौकियों पर तैनात सैनिकों तक सिनेमा पहुंचाने की अनोखी कोशिश है। पिक्चरटाइम के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी (Sushil Chaudhary) ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के मनोरंजन की पहुंच बढ़ाना है। वर्तमान में भारत में केवल लगभग 30% सैनिकों को ही रक्षा सिनेमाघरों तक पहुंच मिल पाती है, जिसे बढ़ाने की दिशा में यह फिल्म महत्वपूर्ण साबित होगी।
‘120 बहादुर’ की कहानी
फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 120 वीर जवानों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। फरहान अख्तर और राशि खन्ना के अलावा फिल्म में एजाज खान, दिग्विजय प्रताप, विवान भटेना, धनवीर सिंह, अंकित सिवाच, स्पर्श वालिया, आशुतोष शुक्ला सहित कई कलाकार नजर आएंगे। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा (Produced by Ritesh Sidhwani, Farhan Akhtar, and Amit Chandra) द्वारा निर्मित ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।



