spot_img

Mumbai : 19 फरवरी से 12 अतिरिक्त एसी लोकल और 3 नॉन-एसी ट्रेनों की होगी शुरुआत

Mumbai: 12 additional AC local and 3 non-AC trains to be introduced from February 19

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा 19 फरवरी, 2026 से 12 अतिरिक्त एसी लोकल ट्रेन सेवाएं तथा 3 नई नॉन-एसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। वातानुकूलित यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए तथा आम यात्रियों के लिए किफायती विकल्पों के मद्देनजर ट्रेन सेवाओं में यह वृद्धि भीड़भाड़ कम करने तथा यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने में सहायक होगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 एसी लोकल सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जिनमें से 11 सेवाएं मौजूदा नॉन-एसी सेवाओं के स्थान पर संचालित की जाएंगी, जबकि एक सेवा नई एसी सेवा होगी। इसके अतिरिक्त, तीन नई नॉन-एसी सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं। इस वृद्धि के साथ एसी सेवाओं की कुल संख्या 121 से बढ़कर 133 हो जाएगी तथा पश्चिम रेलवे

नेटवर्क पर कुल लोकल सेवाओं की संख्या 1410 से बढ़कर 1414 हो जाएगी। शनिवार एवं रविवार को संचालित एसी सेवाओं की संख्या भी 77 से बढ़कर 106 हो जाएगी, जिससे विकेंड में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक आराम और क्षमता उपलब्ध होगी। इसके अलावा, वर्तमान में भायंदर से बांद्रा (Bhayander and Bandra) के बीच संचालित एक स्लो लोकल सेवा को अब विरार से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा एवं बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा।

Explore our articles