spot_img

Mumbai : ठाणे में 10 कोरोना मरीज

मुंबई : (Mumbai) पिछले तीन दिनों में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 10 कोरोना मरीज पाए गए हैं। हालांकि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और इसलिए उनका घर पर ही इलाज चल रहा है। इस बीच, मनपा आयुक्त सौरभ राव ने मनपा स्वास्थ्य विभाग और सभी अस्पतालों को कोरोना मरीजों की जांच के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक विशेष कक्ष स्थापित किया गया है।

कोरोना मरीजों का पता लगने का सिलसिला शुरू होने के मद्देनजर ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने शुक्रवार को विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक में मनपा क्षेत्र में कोरोना मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार तक नगर निगम क्षेत्र में 10 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और इन सभी का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चेतना नितिल ने बैठक में बताया कि उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा जांच किट भी उपलब्ध हैं।

साथ ही, ठाणे महानगर पालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कोरोना रोगियों के लिए 19 बिस्तरों का एक अलग वार्ड तैयार किया गया है, यह जानकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि कलवा में आरटीपीसीआर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Manali : मनाली में हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से 15.140 ग्राम चिट्टा बरामद

मनाली : (Manali) थाना मनाली के (Manali Police Station) अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मनाली...

Explore our articles