spot_img

Mumbai : ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट का ऐलान, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

Mumbai: 'Mirzapur: The Movie' Release Date Announced, to Hit the Big Screen on September 4th

मुंबई : (Mumbai) अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लेकर आ रहे हैं। फैन्स के लिए बड़ी खुशी की बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। रणभूमि में सत्ता, लड़ाई और भौकाल की कहानी अब सिनेमाघरों में भी पर्दे पर दिखाई देगी।

फिल्म गुरमीत सिंह के निर्देशन में तैयार की जा रही है और इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर (directed by Gurmmeet Singh and produced by Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar) ने किया है। सह-निर्माता के रूप में कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी जुड़े हैं। मेकर्स ने रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा है, “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।”

फिल्म में सीरीज के चर्चित किरदारों का जबरदस्त कॉम्बो दिखेगा। अली फज़ल (गुड्डू पंडित), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की वापसी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। इसके अलावा नई फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और अभिषेक बनर्जी (Jitendra Kumar, Ravi Kishan, and Abhishek Banerjee) जैसे नए चेहरे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Haridwar : अजित पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार : (Haridwar) पिछले दिनों विमान हादसे में दिवंगत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Maharashtra's Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की अस्थियां गुरुवार काे...

Explore our articles