spot_img

Mumbai : छत्रपति संभाजीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत

मुंबई : (Mumbai) छत्रपति संभाजीनगर जिले (Chhatrapati Sambhajinagar district) में शनिवार दोपहर तीन जगह तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही थी।

जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार सिल्लोड तहसील के सारोला गाई गांव (Sarola Gai village of Sillod tehsil) में खेत में बुवाई करते समय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों के नाम रोहित काकड़े (20) और यश काकड़े (17) हैं। ये दोनों भाई अपनी मां के साथ खेत में बुवाई के काम में व्यस्त थे। अचानक मौसम बदल गया और आकाशीय बिजली गिरी। उसी समय बिजली सीधे उन पर गिरी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। दूसरी घटना मोधा (तहसील सिल्लोड) क्षेत्र में घटी। यहां रंजना बापूराव शिंदे (उम्र 50) की समूह क्रमांक 266 में अपने खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। तीसरी घटना मौजे पिंपलदारी (तहसील सिल्लोड) में घटी। यहां भी शिवाजी सतीश गव्हाणे नामक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि उसका भाई जीवन सतीश गव्हाणे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका तत्काल उपचार किया गया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles