spot_img

Moradabad : मुरादाबाद के दोनों रोडवेज बस अड्डों पर लगेंगे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड

एलईडी डिस्प्ले बोर्डों से मिलेगी बसों के आने जाने के समय की जानकारी

मुरादाबाद : मुरादाबाद जनपद में मुरादाबाद रोडवेज और पीतलनगरी डिपो पर शीघ्र ही दो एलईडी डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे। एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने कीकवायद शुरू कर दी गई है। एलईडी डिस्पले लग जाने से रोडवेज बसों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी यात्रियों को आसानी से मिल जाएगी उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

मुरादाबाद के मुरादाबाद रोडवेज और पीतलनगरी डिपो पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए उनके स्टैंड लगाए जा चुके हैं। बस अड्डे पर एलईडी लग जाने से यात्रियों को बसों का समय जानने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एलईडी बोर्ड लगाने की तैयारियां चल रही हैं। एलईडी बोर्ड लगाने के संबंध में आज मुरादाबाद बस अड्डे पर रोडवेज के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि अगले महीने तक बस अड्डों पर एलईडी लगा दी जाएगी। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि शासन से जल्द ही एलईडी डिस्पले बोर्ड मिलने की उम्मीद है। इस कार्य को करने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

New Delhi : अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जल्द शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर सेवा

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने रविवार को बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस (Bengaluru-Mumbai Express) रेल सेवा...

Explore our articles