spot_img

Moradabad : दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना

Moradabad: Accident on Delhi-Lucknow National Highway

मुरादाबाद : (Moradabad) मुरादाबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना (tragic road accident in the Moradabad district) में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi-Lucknow National Highway) पर उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

कार सवार एक की हालत नाजुक
घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मुंढापांडे थाना क्षेत्र (Mundhapande police station) के मनकरा मोड़ के पास सुबह करीब छह बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंढापांडे (Mundhapande Community Health Center) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

उत्तराखंड के रहने वाले थे चारों लोग
नगर पुलिस अधीक्षक कुंवर रणविजय सिंह (City Superintendent of Police Kunwar Ranvijay Singh) के अनुसार दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल निवासी दयाल सिंह रावत (58), हल्द्वानी के सुंदर सिंह (35), अल्मोड़ा के भुवन भंडारी (38) और हल्द्वानी निवासी अनिल नेगी के रूप में हुई है। वहीं कार चला रहे यशदीप पांडे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार अस्पताल में जारी है।

ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ भाग निकला चालक
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे दिल्ली
प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वे उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ahmedabad : किरण मोरे और तीन अन्य बीसीए चुनाव लड़ने के अयोग्य

अहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat High Court) ने सोमवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे और तीन अन्य को बड़ौदा क्रिकेट...

Explore our articles