spot_img

Chandigarh : यमुनानगर शराब कांड में मृतकों की संख्या नौ हुई

चण्डीगढ़ : यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। गुरुवार की रात यमुनानगर पुलिस ने दो और लोगों की मौत की पुष्टि की है। अभी भी एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है।

यमुनानगर के गांव मन्डेबरी एवं पन्जेंटो में जहरीली शराब पीने से छह व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस मामले में गुरुवार की सुबह एक तथा शाम को दो अन्यों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त विपिन एवं मांगेराम के रूप में हुई है। एक व्यक्ति की मौत पीजीआई चंडीगढ़ तो दूसरे की मौत मुलाना के निजी अस्पताल में हुई।

यमुनानगर की एएसपी हिमाद्री कौशिक के अनुसार मृतकों की संख्या नौ तक पहुंच चुकी है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है।

Explore our articles