spot_img

MOHALI : अदालत ने पंजाब के पूर्व मंत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मोहाली : (MOHALI) पंजाब में मोहाली की एक अदालत ने कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आय से ज्ञात स्रोतों से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सोमवार को धर्मसोत को गिरफ्तार किया था।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता को तीन दिन की सतर्कता ब्यूरो की हिरासत अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को यहां अदालत में पेश किया गया था।अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।यहां सतर्कता ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत धर्मसोत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा था, ‘‘एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की जांच की गई अवधि के दौरान पूर्व मंत्री और उनके परिवार की आय 2.37 करोड़ रुपये थी, जबकि खर्च 8.76 करोड़ रुपये था, जो आय के ज्ञात स्रोत से 269 प्रतिशत (6.39 करोड़ रुपये) अधिक था।’’कांग्रेस नेता को पिछले साल भी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें ज़मानत दे दी थी।उनके पास तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सरकार में वन विभाग का जिम्मा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles