
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) मिर्जापुर जनपद में स्थित भोगांव गंगा घाट पर आज एक युवक स्नान करते समय गंगा मेंडूब गया। जब तक उसे गंगा से बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बाद एनडीआरएफ ने युवक का शव बाहर निकाला। शव को चीरघर भेज दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार निवासी बंबई जायसवाल का बेटा किशन (22) कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए समीपवर्ती गंगा गंगा घाट भोगांव (मिर्जापुर जनपद) गया था। जहां स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चलागया और डूब गया। किशन के डूबने की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
इसके बाद एनडीआरएफ की मदद से किशन का शव गहरे पानी से बाहर निकाला गया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रशासन की तरफ से स्नानार्थियों के लिए लाख इंतजामात के दावे किए गए थे, लेकिन बदइंतजामी की वजह से ही आज एक युवक हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाकहादसे की सूचना जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जाताहै कि किशन अपने घर का इकलौता बेटा था। बीते वर्ष किशन के बड़े भाई की कोरोना से मौत हो गई थी।


