spot_img

Mirzapur : मनोरम एवं प्राकृतिक स्थल पर बनेगा विंध्य विश्वविद्यालय

मीरजापुर : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व मीरजापुर जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरी कलां ग्रामसभा में प्रस्तावित विंध्य विश्वविद्यालय की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।

कहाकि विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित की गई जमीन बहुत अच्छे जगह पर है। यहां का स्थान काफी मनोरम एवं प्राकृतिक है। देवरी कलां ग्रामसभा में विंध्य विश्वविद्यालय के साथ कान्हा उपवन केंद्र, सब्जी की खेती के लिए प्रशिक्षण केंद्र व बायोगैस प्लांट भी स्थापित होगा। इस दौरान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा आदि थे।

अब विश्वविद्यालय की स्थापना में आएगी तेजी

दरअसल, गत 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मीरजापुर जनपद में खुलने वाले विंध्य विश्वविद्यालय को मंजूरी दे दी गई थी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विंध्य विश्वविद्यालय स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। अब विश्वविद्यालय की स्थापना में तेजी आएगी।

मील का पत्थर साबित होगा विंध्य विश्वविद्यालय, मिलेगी उच्च शिक्षा सुविधा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विंध्य विश्वविद्यालय आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। विंध्याचल मंडल अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। विंध्याचल मंडल में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना होने से गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए महानगर अथवा अन्य जनपद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विंध्य विश्वविद्यालय के लिए वर्षों से प्रयासरत थीं अनुप्रिया

विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिछले कई वर्षों से प्रयासरत थीं। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कई बार अनुरोध कर चुकी थीं। मुख्यमंत्री के 29 जनवरी 2020 में मीरजापुर दौरा के दौरान अनुप्रिया पटेल ने विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की थी।

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर नकली भारतीय दस्तावेजों के साथ ओमान जाने की कोशिश कर रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग (Immigration Department at Mumbai Airport) ने एक बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi national) को नकली भारतीय दस्तावेज़ों का...

Explore our articles