spot_img

Mirzapur : बहन के घर से लौट रहे ट्रांसपोर्टर की वाहन से कुचलकर मौत

मीरजापुर: (Mirzapur) पड़री थाना क्षेत्र अंतर्गत डगमगपुर हाईवे के समीप रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई।देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी मनोज कुमार (40) पुत्र लालजी कार से चुनार के उस्मानपुर स्थित अपनी बहन के घर गया था। देर रात लगभग एक बजे वापस घर लौटते समय डगमगपुर हाईवे के पास कार को लेकर वह चुनार की तरफ मुड़कर आगे बढ़ा वैसे ही अज्ञात वाहन ने पीछे से कार की जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज कार से बाहर सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पड़री पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मनोज ट्रांसपोर्ट के साथ ही प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।

थानाध्यक्ष पड़री अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पुत्र अनुज की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली : (New Delhi) दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन (Veteran South African batsman Rassie van der Dussen) ने तत्काल...

Explore our articles