spot_img

Mirzapur : पीएम मोदी का पूरे विश्व में डंका, वीजा न देने वाला अमेरिका आटोग्राफ के लिए लालायित : केशव प्रसाद मौर्य

हताश विपक्ष मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकता : केशव मौर्या

हिन्दुस्तान को 100 साल आगे ले जाएगा लोकसभा चुनाव

मीरजापुर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका हिंदुस्तान में ही नहीं, आज पूरे विश्व में बज रहा है। जो अमेरिका पहले वीजा नहीं देता था, वह आज आटोग्राफ के लिए लालायित है। उप मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार दोपहर बरौंधा स्थित एक सभागार में मुख्य अतिथि मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हताश-निराश विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती। उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधन पर पहला हक मुसलमानों का है। जबकि मोदी सरकार में पहला हक गरीबों को दिया गया। उन्होंने सपा और बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा राज में गुुंडई ज्यादा थी। जबकि भाजपा सरकार में अपराधियों को जेल में पहुंचाया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला पांच वर्ष का चुनाव हिंदुस्तान को 100 साल आगे ले जाएगा। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह आदि थे।

Explore our articles