spot_img

Mirzapur: भूसे के ढ़ेर में मिला बारात से लापता युवक का शव

मीरजापुर:(Mirzapur) ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र (Drummondganj police station area) के नौगवां गांव में दो दिन पूर्व बरात से लापता हुए युवक का शव शुक्रवार को घर से आधा किलोमीटर दूर खलिहान स्थित मड़हे में रखा भूसा के ढ़ेर में पाया गया।

नौगवां गांव निवासी अजय कुमार का शव घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर खलिहान में मड़ाई कर रखे भूसे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता पहलोदी ने गुरुवार को बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट ड्रमंडगंज थाने में दर्ज कराई थी।

Mumbai : शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अजय देवगन (actor Ajay Devgn) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अभिषेक पाठक...

Explore our articles