spot_img

Mirzapur: अपना दल (S) ने जारी की 59 राष्ट्रीय पदाधिकारी की सूची

पार्टी को सर्वोपरी रखते हुए पदाधिकारी करें कार्य : अनुप्रिया

मीरजापुर: (Mirzapur) अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार की शाम 59 राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची की सूची जारी की।

अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद पार्टी के 59 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। सूची में मुख्य संगठन के विभिन्न मंचों के राष्ट्रीय पदाधिकारी के क्रम में मीरजापुर के पांच राष्ट्रीय पदाधिकारी का नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल, राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच जवाहर सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल व राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डा. एसपी पटेल।

पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी करने के साथ ही अनुप्रिया ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि समस्त पदाधिकारी निष्ठापूर्वक पार्टी को सर्वोपरी रखते हुए कार्य करेंगे। जनमानस को पार्टी की नीति एवं विचारधारा से जागरूक करने में अपना अमूल्य योगदान करेंगे।

Mumbai : अजीत विमान हादसे में दर्ज हो गैर-इरातन हत्या का मामला- संजय राऊत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (former Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के विमान हादसे को लेकर विवाद बढ़ता जा...

Explore our articles