spot_img

Mexico City: मेक्सिको में सशस्त्र समूह ने राज्य सुरक्षा मंत्रालय के 14 कर्मचारियों को अगवा किया

मेक्सिको सिटी:(Mexico City) मेक्सिको के दक्षिणी मैक्सिकन राज्य चियापास से मंगलवार को सशस्त्र समूह ने राज्य सुरक्षा मंत्रालय के 14 कर्मचारियों को हथियारों के दम पर अगवा कर लिया। सुरक्षा बल अपह्रत कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं।

राज्य सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इन सभी पुरुष कर्मचारियों को राज्य की राजधानी टक्स्टला गुटिरेज से लगभग 22 मील (34.4 किलोमीटर) पश्चिम में एक राजमार्ग पर ले गया है। सुरक्षा बल तेजी के साथ इनको सकुशल छुड़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

Explore our articles