spot_img

मिलिए सोशल मीडिया में “DCruisingCouple” नाम से प्रसिद्द सफल युगल से

जिंदगी में कुछ पाने के लिए आपको एक जुनून चाहिए होता है। यही चाहत इंसान को राह दिखाती है और उसके मुकाम तक लेकर जाती है। कुछ ऐसा ही सफर रहा हमारे इस सफल युगल का – निधि मान और अविनाश राजोरिया। सोशल मीडिया में “DCruisingCouple” के नाम से प्रसिद्ध ये दोनो पिछले कुछ सालों में लगभग देश दुनिया घूम चुके हैं और देश भ्रमण के लिए सबको प्रोत्साहित करते हैं।
व्यवसायिक तौर पर निधि डिजिटल मार्केटिंग एवं ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। अविनाश राजोरिया की कंपनी कॉरपोरेट जगत में गिफ्टिंग सॉल्यूशन प्रदान करती है और साथ ही लघु उद्यमियों को उनके ब्रांड विकसित करने एवं उत्पादन में सहयोग करते हैं।

इस दिलचस्प युगल से हुई बातचीत के दौरान हमे उनकी निजी जीवन, उनका संघर्ष और इनकी प्रेरणा के बारे में कुछ जानने का अवसर मिला।

आप दोनो की शुरुवात के बारे में बताएं।
अविनाश :
मेरी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर से हुई। मेरे पिता श्री राकेश राजोरिया ने अपना सारा जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया, मुझे उनके जीवन से काफी प्रेरणा मिली है। मैं उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय आया और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एमबीए चुना। मुझे हमेशा लगता था के मैं यहां दुनिया के बारे में किसी की धारणा में फिट होने के लिए नहीं हूं। मैं यहां अपनी दुनिया बनाने के लिए हूं।

निधि: मेरी परवरिश दिल्ली के एक गांव अलीपुर में हुई। मेरे पिता श्री विजय पाल मान, आईटीबीपी में कार्यरत थे और हमेशा देश की सुरक्षा में बॉर्डर पर तैनात रहे। मेरे उस सफर में मेरी मां ने मेरा बहुत साथ दिया। उन्होंने हमेशा शिक्षा के लिए और स्वावलंबी होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हमेशा सिखाया के जिंदगी के सफर में आने वाले पत्थरों को चुनकर अपने सपनो का महल खड़ा करो । सच कहूं तो जिंदगी से लड़कर जिंदगी बनाने की जिद मैने उनसे सीखी है।

आप दोनो की मुलाकात कैसे हुई ?
अविनाश :
एमबीए के दौरान मैं निधि से मिला। हम दोनो के विचार और दिलचस्पियां काफी मिलती थी। निधि को अपनी दुनिया अलग बनानी थी, उसमे एक अलग ही जुनून था । हम दोनो दुनिया घूमना चाहते थे, लोगो से जुड़कर कुछ नया काम करना चाहते थे ।
निधि: जब मैं अविनाश से मिली तो मैं काफी हैरान थी क्योंकि इनमें अहंकार बिलकुल नहीं था और ये जेंडर बेस्ड पक्षपाती बिलकुल नहीं थे । मेरी महत्वाकांक्षाओ और सपनो को जैसे एक साझेदार मिल गया ।
हम दोनो का साथ हमे संतुलन देता है और हमारी नज़रों में सबसे बड़ी सफलता है ।

AN Communication & AN Digi Tree की शुरुआत कैसे हुई ?
अविनाश :
एमबीए के बाद मैं व्यवसाय करना चाहता था, परंतु अनुभव और निवेश दोनो ही नही थे । मैं अपने पिता से निवेश नही लेना चाहता था इसीलिए हमने पूंजी जोड़ने और अनुभव प्राप्त करने का निश्चय किया। मैने भारती वालमार्ट से अपने अपना सफर शुरू किया और अगले 7 वर्षों के दौरान मैंने एयरटेल, ऑफिस (ऑफिस), विजय सेल्स और सकरनी के साथ काम किया। मुझे लगता है कि प्रत्येक संगठन में हर भूमिका ने मुझे नई सीख और अंतर्दृष्टि दी। 2018 में निधि के सहयोग से मैने A N Communication की स्थापना की, जो कॉर्पोरेट गिफ्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल एक्सेसरीज के डिस्ट्रीब्यूटरशिप में है और आज एक पूरा काफिला हमारे साथ जुड़ा है।

निधि : मैने एक स्कूल शिक्षक के रूप में शुरआत की । हमेशा कुछ नया करने की उत्सुकता में अपने कॉलेज के दौरान एक टॉक शो “शिखर तक” में मेजबानी भी की जहां हम सफल शक्सियत से रूबरू होकर उनके सफर की दास्तान लोगो तक पहुंचाते थे। लेकिन मन की चाहत और नया सीखने का जुनून मुझे एमबीए तक ले गया । एमबीए के दौरान मैंने MDI (Management Development Institute) me Research Associate के तौर पर अनुभव प्राप्त किया । इन 14+ वर्षों मे मैने विभिन्न संगठनो जैसे भारती वालमार्ट, मैरिको काया, VLCC, VIBES, Bausch & Lomb के साथ काम किया । वर्तमान में मैं Meadows Wellness नाम की संस्था के साथ “CMO” के तौर पर जुड़ी हूं। 2020 के दौरान जब कोरोना के कारण दुनिया रुकी हुई थी, तो कई एस्थेटिक क्लीनिक और शैक्षणिक संस्थानों ने ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए मुझसे मदद मांगी और इस तरह – A N Digi Tree (डिजिटल मार्केटिंग के लिए एक पूर्ण समाधान) शुरू हो गया। आज, “AN Digi Tree”, पूरे भारत में सौंदर्य और वेलनेस ब्रांड, शैक्षिक संस्थानों, स्टॉक ब्रोकिंग फर्मों और निर्माताओं सहित विभिन्न उद्योगों को डिजिटल विपणन और व्यापार संबंधित मार्गदर्शन के साथ शुरुआती विकास उपक्रमों के लिए सहायता प्रदान करता है।

भविष्य के लिए क्या योजना है ?
अविनाश :
हम आने वाले कुछ वर्षो में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल मार्केटिंग एवं स्किल एजुकेशन से संबंधित कुछ करना चाहते हैं, क्योंकि हम दोनों को लगता है कि डिजिटल मार्केटिंग वर्तमान और भविष्य है।
निधि: डिजिटलाइजेशन की वजह से अभी भी काफी लोग अपने व्यवसाय में परेशानी का सामना करते है। AN Digi Tree उन सभी की ज़िंदगी आसान बनाता है। हम फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल जैसे प्लेटफार्म को लोगो तक लेकर जाते है और उनकी डिजिटल Assets का ख्याल रखते हैं। मुझे लगता है के अभी भी हम पूरी तरह से इस बदलाव के लिए सक्षम नहीं हैं और इस क्षेत्र में शिक्षा के बहुत अवसर प्रदान किए जा सकते है । इस तरीके से शायद हम अपने साथ चलने और जुड़ने वाले लोगो को तो सक्षम बना ही सकते है, साथ ही साथ स्किल एजुकेशन के जरिए इस युवा पीढ़ी को भी सुनहरे और उद्यमी भारत के लिए तैयार कर सकते हैं।

Explore our articles