मेरठ: (Meerut) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को अपना हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इंटरमीडिएट में मेरठ जनपद के तीन छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में टॉप-10 में स्थान हासिल किया है।हाईस्कूल में एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के शिवम कुमार सागर ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवम ने 600 में से 578 अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में केआर जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर खुर्द के अनुभव शर्मा ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर जनपद टॉप किया।
इंटर के तीन छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के टॉप-10 में पाया स्थान
मेरठ जनपद के इंटरमीडिएट के तीन छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। केआर इंटर कॉलेज सरूरपुर खुर्द के छात्र अनुभव शर्मा ने 500 में से 481 अंक पाकर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया और मेरठ जनपद में पहले स्थान पर रहे। इसी तरह से जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के छात्र राजीव ने 500 में से 480 अंक पाकर प्रदेश में आठवां स्थान पाया और मेरठ जनपद में दूसरा स्थान पाया। रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा अलीशा ने 500 में से 479 अंक पाकर प्रदेश में नौवां स्थान पाया और जनपद में तीसरे स्थान पर रही।
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड के मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों के 11 लाख 29 हजार 838 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए। मेरठ मंडल के छह जिलों के तीन लाख 33 हजार 985 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। मेरठ जनपद से 85 हजार 761 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी।
इंटरमीडिएट में उत्तर प्रदेश की टॉप-10 सूची में सातवां स्थान पाने वाले केआर इंटर कॉलेज सरूरपुर खुर्द के छात्र अनुभव शर्मा के परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने अनुभव को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। मेरठ के जनपद टॉपर अनुभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। प्रदेश में आठवीं रेंक पर आए जनता इंटर कॉलेज बना के छात्र राजीव मसूरी गांव का रहने वाला है। राजीव का कहना है कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। निरंतर पढ़ाई सेल्फ स्टडी और यूट्यूब पर टॉपिक संबंधी वीडियो देखकर प्रत्येक विषय पर महारत हासिल की। अपने बनाए नोट्स का रिवीजन करके सफलता हासिल की। इसी तरह से रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना की अलीशा ने भी अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और माता-पिता को दिया। सफलता के लिए स्व अध्ययन पर जोर दिया।
मेरठ जनपद में हाईस्कूल के टॉपर
- एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के शिवम कुमार सागर ने 96.33 प्रतिशत के साथ पहला स्थान पाया।
- चौधरी प्रेमनाथ सिंह शांडिल्य केवी इंटर कॉलेज माछरा के शिवम शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- ओमप्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज घाट के निखिल ने 95.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।
- आर इंटर कॉलेज नूर नगर के चेतन सागर, संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मीवा मवाना की जानवी और सुमन नागर 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में चौथे स्थान पर आए।
- एस सोनी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नागौरी की कशिश, संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मीवा मवाना की अंशिका हूण, ओमप्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज घाट के समीर, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज नेडू मवाना की अनोखी राठी ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
- आरजी इंटर कॉलेज मेरठ की छवि, एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के प्रभात तोमरवाल, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज नेडू मवाना की रितिका ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ छठां स्थान पाया।
- नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज कृष्णा नगर मेरठ की कनक कश्यप, उत्तम विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सलारपुर की दृष्टि, एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के कार्तिकेय दीक्षित ने 94.17 प्रतिशत अंकर पाया सातवां स्थान हासिल किया।
- एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के बमन और तपस्या ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान पाया।
- सिवाल हाईस्कूल सिवाल की इलमा, जैमिनी इंटर कॉलेज फूलबाग कॉलोनी मेरठ के अंश त्यागी, एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर की परी तोमरवाल ने 93.83 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया।
- डीएन इंटर कॉलेज मेरठ के दक्ष सैनी, कृषक इंटर कॉलेज मवाना की गुंजन, इदरीश मैमोरियल इंटर कॉलेज किठौर मेरठ कायनात, राजेश पायलट इंटर कॉलेज रानी नंगला मेरठ के शिवम दीक्षित ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट के पहले दस जनपद टॉपर
- केआर जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर खुर्द के अनुभव शर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ मेरठ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया।
-जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के राजीव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
-रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना की अलीशा ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में तीसरा स्थान पाया। - चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी की वंशिका तथा एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी की मुस्कान कुमारी ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके चौथा स्थान पाया।
- एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के सत्यम कुमार सागर ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
- एसडी इंटर कॉलेज सदर मेरठ के अर्जुन यादव ने 94.60 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में छठां स्थान हासिल किया।
- एसडी इंटर कॉलेज सदर मेरठ के रोनित ने 93.80 प्रतिशत अंक पाकर सातवां स्थान प्राप्त किया।
- डीएन इंटर कॉलेज मेरठ के कार्तिक शर्मा, एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी की निशिता ने 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया।
- नवभारत वीपी इंटर कॉलेज परतापुर की खुशी ने 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त


