spot_img

Meerut : आम आदमी पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ चुकीं रिचा सिंह रालोद में शामिल

मेरठ: (Meerut) मेरठ नगर निगम के महापौर का चुनाव लड़ चुकी आम आदमी पार्टी की रिचा सिंह (Aam Aadmi Party’s Richa Singh) ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली में रिचा सिंह को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
मेरठ के महापौर पद पर आम आदमी पार्टी की नेत्री रिचा सिंह ने चुनाव लड़ा था। अब भाजपा और रालोद के गठबंधन के बाद मंगलवार को रिचा सिंह ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रिचा सिंह को पार्टी ज्वाइन कराई। इस ज्वाइन की सूत्रधार रालोद महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत बनी।

उन्होंने रिचा सिंह की जयंत चौधरी से भेंट कराई। रिचा सिंह के रालोद में जाने से मेरठ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के समय आआपा के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रिचा सिंह को पार्टी में शामिल किया था। रिचा सिंह की मेरठ में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। वह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़ी हुई है और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए रचनात्मक कार्य कर रही हैं।

Explore our articles