spot_img

Meerut: मेरठ : पत्नी के मायके जाने पर पति ने घर में आग लगाई

Meerut

मेरठ: (Meerut) सदर बाजार थाना क्षेत्र की रविंद्रपुरी (Ravindrapuri of Sadar Bazar police station area) में पत्नी के मायके जाने से खफा पति ने घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में आबूलेन के पास स्थित रविंद्र पुरी कॉलोनी में अश्विनी और उसका भाई अमित अपने परिवार के साथ रहते हैं। अमित का परिवार भूतल पर और अश्विनी का परिवार प्रथम तल पर रहता है। अश्विनी का अपनी पत्नी विजेता के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विजेता अपना सामान लेकर मायके चली गई।

देर रात अश्विनी तेजी से अपने घर से भाग गया। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने घर में आग लगने का शोर मचा दिया। अमित ने तत्काल दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी और लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया। तब तक काफी सामान जल गया था। गनीमत रही कि आग मकान के भूतल तक नहीं पहुंची। अश्विनी की पत्नी को भी आग लगने की सूचना दी गई है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles