spot_img

Meerut: लोगों को लुभा रही मेडा की ‘चौपला’ आर्ट गैलरी

Meerut: Maida's 'Chaupla' art gallery is attracting people

मेरठ: (Meerut) 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर की गाथा लोगों को बताने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने ‘चौपला’ नामक आर्ट गैलरी तैयार की है। यह गैलरी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। प्रत्येक दिन आम लोगों के साथ-साथ गणमान्य लोग गैलरी को देखने के लिए आ रहे हैं।क्रांतिधरा मेरठ से जुड़ी यादों को ताजा करने के लिए मेडा ने चौपला आर्ट गैलरी में 1857 की यादों के साथ वीरों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह गैलरी उस जगह बनाई गई है, जिसमें कभी कबाड़ भरा रहता था। इस कबाड़ को मेडा ने 25 लाख रुपए में बेच दिया। इसके बाद मात्र 18 लाख रुपए की लागत से यह गैलरी तैयार की गई है।

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय द्वारा तैयार कराई गई इस गैलरी में 150 से ज्यादा चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। इस आर्ट गैलरी का उद्घाटन बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों के बच्चों द्वारा किया गया। यह आर्ट गैलरी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। आर्ट गैलरी के जरिए बच्चे, युवा, महिला और बुजुर्गों को मेरठ से जुड़ी यादों को बताया जा सकेगा। शुक्रवार को प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने आर्ट गैलरी का भ्रमण किया था और इस प्रयास की सराहना की थी। इससे पहले एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहे।

शनिवार को मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने चौपला आर्ट गैलरी का भ्रमण किया। सांसद ने आर्ट गैलरी में जाकर पेंटिग और मॉडल का अवलोकन किया। इस अवसर पर पद्मश्री शीशराम, मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे, हर्ष गोयल, बलराज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
वेदव्यासपुरी में बनेगा क्रांतिधरा पार्क

मेडा के बेसमेंट में उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने 11 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में चौपला आर्ट गैलरी बनाकर शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण यादों को संग्रहित किया है। अब वेदव्यासपुरी में क्रांतिधरा पार्क तैयार करने की योजना है। शहर में इटिंग ज्वाइंट योजना पर भी काम किया जा रहा है। मेडा इन दोनों योजनाओं पर काम कर रहा है।

Explore our articles