spot_img

Meerut : भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजकुमार त्यागी का निधन

मेरठ : (Meerut) भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी रहे प्रो. राजकुमार त्यागी (Former regional president and MLC of BJP, Prof. Rajkumar Tyagi) का रविवार की देर रात निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। बीमारी के चलते उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर क्षेत्र के निवाड़ी गांव के मूल निवासी प्रो. राजकुमार त्यागी 40 वर्ष तक भाजपा में सक्रिय रहे। वे भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के 11 वर्ष तक क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया। वे पानीपत में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रहे। मेरठ में गढ़ रोड स्थित मीरा एन्क्लेव में रहते थे। उपेक्षा के चलते राजकुमार त्यागी ने एक समय भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद फिर से भाजपा में शामिल हो गए। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार की देर रात उनका अस्पताल में ही निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा परिवार, शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार में पत्नी राजबाला त्यागी, दो बेटे शितांशु त्यागी और डॉ. हिमांशु त्यागी है। सोमवार को सूरजकुंड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे शितांशु ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद विजयपाल तोमर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉ. राहुल त्यागी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज आदि उपस्थित रहे।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles