spot_img

Meerut : 25 जून को होगा जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव

मेरठ: (Meerut) जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव 25 जून को होगा। इसके लिए जिला योजना समिति के निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने नोटिस जारी कर दिया है।जिला मजिस्ट्रेट व निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) दीपक मीणा ने बताया कि जिला मेरठ में नगरीय निकायों (नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए सदस्य का चयन होना है। इसमें वर्गवार अनारक्षित वर्ग छह, अनारक्षित वर्ग (महिला) तीन, अनुसूचित जाति एक, अनुसूचित जाति (महिला) एक, अन्य पिछडा वर्ग दो तथा अन्य पिछडा वर्ग (महिला) एक सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है।

उन्होंने सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए बताया कि जिला पंचायत मेरठ सभागार में 17 जून को नामांकन पत्र जमा किए जा रहे हैं। सुबह 11 से दोपहर बाद चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। चार बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी होगी। चुनाव में आवश्यक होने पर मतदान 25 जून को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। नामांकन पत्र 10 से 17 जून तक सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से लिए जा सकते हैं।

Explore our articles