मेरठ : लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने मेरठ जनपद में नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्षों और मेरठ नगर निगम के पाषर्दों की सूची जारी कर दी है। पार्षद पद पर संगठन से जुड़े कई नेताओं को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने मेरठ जनपद की करनावल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। परीक्षितगढ़ नगर पंचायत से सचिन अग्रवाल, लावड़ नगर पंचायत से अर्चना सैनी, हस्तिनापुर नगर पंचायत से सुधा देवी, सिवालखास नगर पंचायत से रशीदा बेगम, बहसूमा नगर पंचायत से सचिन कुमार, खरखौदा नगर पंचायत से राजकुमार त्यागी, दौराला नगर पंचायत से अंजू गुप्ता, फलावदा नगर पंचायत से अंजना सैनी, शाहजहांपुर नगर पंचायत से नवनीत अग्रवाल, किठौर नगर पंचायत से मुमताज, खिवाई से मीरा चौहान और हर्रा से रामभूत चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। सरधना नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर मंजू लता जैन और मवाना नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर अखिल कौशिक को उम्मीदवार बनाया है।
मेरठ नगर निगम के पार्षद पद पर 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। नगर निगम में 90 वार्डों में से अभी 68 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भाजपा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े तीन युवा चेहरों को पार्षद उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के करीबी उत्तम सैनी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्र की पूर्व उपाध्यक्ष और अब भाजपा नेत्री मीनल गौतम तथा एबीवीपी कार्यकर्ता रहे अंशुल गुप्ता को दूसरी बार टिकट दिया गया है। भाजपा ने नई बस्ती लल्लापुरा वार्ड से रितिका, मलियाना से हीरालाल प्रजापति, भगवतपुरा से अरुण मचल, शेरगढ़ी से सुमति मिश्रा, शिवलोकपुरी से राजू कुमार वर्मा, मोहकमपुर से नरेश प्रधान, सोफीपुर से अजीत सिंह, लिसाड़ी से अमरीश चपराना, कासमपुर से रितु सोनकर, काशी से विमला, शिवपुरम से नरेश कुमार कश्यप, सोभापुर से सुमित कुमार बैरागी, जयभीम नगर से विनय कसाना, जाग्रित विहार सेक्टर 8 से आराधना सिंह, मुलतान नगर से कविता राही, अजंत कालोनी से डॉ. अनुराधा, अब्दुल्लापुर से रघुवीर सिंह जाटव, सरायकाजी से रविंद्र सिंह, दायमपुर से आशुतोष मलिक, कसेरुखेड़ा से शालू यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह से तुलसी कॉलोनी से बबीता खन्ना, गोलाबढ़ से रमेश चंद्र गोलाबढ़, सुभाषपुरी से शैलेंद्र वाल्मीकि, कसेरु बक्सर से आनंद कुमार जाटव, अनपूनगर फाजलपुर से अशोक कुमार कनोजिया, तेजगढ़ी से सतपाल, पल्लवपुरम फेज 13 से रविंद्र जाटव, रिठानी से रामवीर, सुभाष नगर से पवन चौधरी पार्षद, मोदीपुरम से निरंजन सिंह, शताब्दीनगर से प्रमोद दीक्षित, सिविल लाइन से मालविका नागदेव, काजीपुर से साधना अग्रवाल, शिवशिक्त नगर से राजकुमार मांगलिक, हाफीजाबाद मेवला से पूनम गुप्ता, बुढेरा जाहिदपुर से नरेश कुमार हरित, गंगानगर से दीपिका शर्मा, खडौली से रेनू सैनी, ब्रह्मपुरी वेस्ट से राजीव गुप्ता, जटौली से अचला सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। नंगलाताशी से सीमा प्रजापति, जैन नगर से रोहित जैन, ब्रह्मपुरी ईस्ट से शिवम गुप्ता, मोहनपुरी से उत्तम सैनी, जाग्रति बिहार सेक्टर 3 से दिग्विजय सिंह, यादगारपुर से हर्षपाल सिंह, शाहपीर गेट से कुलदीप वाल्मीकि, माधवपुरम से दीपक वर्मा, पूर्वा महावीर से कोमल लोधी, नंगला बट्टू से संजय सैनी, साबुन गोदाम से राजेंद्र उपाध्याय, भोपाल सिंह रोड से अजय चंद्रा, शास्त्रीनगर स्कीम 7 से भावना शर्मा, पूर्वा इलाही बक्श से भरतवीर सेनी, फतेहउल्लापुर से गुलशन, प्रहलाद नगर से अभिनव अरोड़ा, पल्लवपुरम फेस 2 से विक्रांत ढाका, सूरजकुंड फेस 2 से अंशुल गुप्ता, जयदेवी नगर से प्रवीण अरोड़ा, फूलबाग कालोनी से रेखा, शास्त्रीनगर एल 2 से वीरेंद्र शर्मा, इंद्रनगर से अनिल वर्मा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से अनुज वशिष्ठ, उत्तरी पटेल नगर थापर नगर से सुनीता प्रजापति, कैलाशपुरी से मीनल गौतम, सरायलाल दास से पंकज गोयल और स्वामीपाड़ा से संदीप गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है।


