मीरा-भायंदर : मीरा-भायंदर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले अचानक श्वान उपचार केंद्रों व पशु चिकित्सा क्लीनिकों का अचानक दौरा करने पहुंच गए। आयुक्त दिलीप ढोले ने मीरा रोड द्वारा उत्तन में आवारा श्वानों के उपचार केंद्र और टीकाकरण केंद्र अयप्पा मंदिर स्थित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मनपा उपायुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त (पशु संरक्षण) रवि पवार, नगर अभियंता दीपक खांबित, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम निराताले उपस्थित थे। उत्तन में आवारा श्वानों के इलाज व टीकाकरण केंद्र का दौरा कर आयुक्त ने उक्त उपचार केंद्र में साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। यहां नियमित रूप से इसी तरह सफाई कराने का निर्देश भी दिया। उपचार केंद्र उक्त स्थान पर कितने आवारा श्वानों का नियमित उपचार एवं टीकाकरण किया जाता है और इलाज कराने वाले आवारा श्वानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी उत्तन स्थित चिकित्सालय एवं उपचार केंद्र में नए चिकित्सकों की नियुक्ति कर किए जाने का निर्देश दिया है


