spot_img

Medininagar : लाइफ लाइन कोयल नदी में आया बरसात का पहला पानी

मेदिनीनगर : जिले की लाइफ लाइन कोयल नदी में बरसात का पहला पानी शनिवार की शाम आया। करीब दो महीने से सूखी नदी के कुछ हिस्से पानी से भर गए हैं। इससे खासकर नदी किनारे के इलाके का जलस्तर ऊपर आएगा। कोयल नदी के सूख जाने के कारण नदी से सटे इलाकों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है और पेयजल संकट बना हुआ है।

जिले के ऊपरी हिस्से में बारिश होने के कारण कोयल नदी में बरसात का पहला पानी आया। जैसे ही इसकी जानकारी कोयल नदी के आसपास रहने वाले लोगों को हुई वे उत्सुकतावस कोयल नदी की ओर चल पड़े। उन्होंने नदी में पानी देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। हालांकि सुखी कोयल नदी के लिए आया पानी ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

इधर, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 25 जून से पलामू इलाके में भी अच्छी बारिश की संभावना है। अगर अच्छी बारिश होती है तो कोयल नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा और पेयजल संकट से काफी हद तक निदान हो जाएगा। कोयल नदी के पानी पर ही नगर निगम क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था निर्भर करती है।

Dhaka : बांग्लादेश में ट्रेन और बस की टक्कर में 12 की मौत, 20 घायल

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश में ढाका-चटगांव मार्ग (Dhaka-Chittagong route in Comilla) पर आज तड़के कोमिला के पादुआ बाजार (Padua Bazar) लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन...

Explore our articles