spot_img

Mau: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मऊ:(Mau)
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र (Ghosi police station area) में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी (Tribhuvan Nath Tripathi) ने शनिवार को बताया, “घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक लड़की शुक्रवार को कूड़ा फेंकने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के तीन युवक उसका मुंह दबाकर उसे उठा ले गए। उन्हें ऐसा करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया।”

त्रिपाठी के मुताबिक, “ग्रामीण लड़की की तलाश करते हुए कुछ दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल परिसर में पहुंचे, जहां ताला लगे कमरे के अंदर झांकने पर लड़की नजर आई। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।” त्रिपाठी के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़वाकर लड़की को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता का दावा है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

त्रिपाठी के मुताबिक, मामले में गांव के ही रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles