spot_img

Mau : पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की बेगम के खिलाफ 25 हजार का इनाम किया घोषित

मऊ : आईएस 191 गैंग का सरगना मुख्तार अंसारी की बेगम आफसा अंसारी के विरुद्ध दक्षिण टोला थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रही अभियुक्ता पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का नाम घोषित किया है।

विकास कंस्ट्रक्शन के नाम से बनाया गई एक फर्म, जिसकी मालकिन माफिया मुख्तार अंसारी की बीवी आफसा अंसारी व मुख्तार अंसारी के दो साले द्वारा चलाया जा रहा था। इसी कंपनी के नाम से कुछ सरकारी व कुछ दलितों के नाम से जमीन कब्जा कर एफसीआई को गोदाम बनाकर किराए पर दिया गया था। उससे साल में करोड़ों रुपये का किराया आता था। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा व दलितों की जमीन पर दबंगई से कब्जे के मामला प्रकाश आने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए माफिया मुख्तार अंसारी की बीवी, दो साले व अन्य लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दक्षिणटोला थाना में दर्ज किया था। उसी मुकदमा में फरार चल रही आफसा अंसारी पर इनाम घोषित हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि फरार चल रही आफसा अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमे वह फरार चल रही हैं। उनके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Mumbai : शुभमन गिल को मिलेगा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मान

राहुल द्रविड़ को भी बीसीसीआई करेगा सम्मानितमुंबई : (Mumbai) भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (India's ODI and Test captain,...

Explore our articles