spot_img
HomelatestMathura: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में चार लोगों की...

Mathura: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Mathura

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मथुरा:(Mathura)
नोएडा से मथुरा लौट रही एक कार के यमुना एक्सप्रेस-वे (gave this information on Saturday.) पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस (Police) ने कहा कि शुक्रवार रात करीब दस बजे दुल्हा-दुल्हन और बारातियों को लेकर मथुरा आ रही कार ने सुरीर थाना इलाके में आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दुल्हा-दुल्हन घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मौतों पर शोक जताते हुए अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरीर कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि राया थाना क्षेत्र के गढ़ी जलसिंह के निवासी चंद्रपाल सिंह (65) नोएडा में अपने पुत्र की शादी के बाद वापस लौट रहे थे, तभी माइलस्टोन 87 पर उनकी बोलेरो कार आगे चल रही सियाज कार से टकराकर पलट गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चंद्रपाल सिंह और दिगम्बर सिंह (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार हरेंद्र नामक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुल्हन प्रेमवती (23), दूल्हे श्याम सुंदर (28) और दो बच्चियों राखी (6) व प्रियांशी (4) को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह प्रियांशी की मृत्यु हो गई।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर