spot_img

Mathura: मथुरा में पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार

Mathura

मथुरा:(Mathura) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र (Govind Nagar police station area of Mathura district) में पुलिस ने गौरक्षकों की सूचना के आधार पर एक वाहन से कथित तौर पर पांच कुंतल प्रतिबंधित पशु मांस बरामद किया है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह निकटवर्ती हाथरस जिले से लाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गौरक्षकों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाथरस से एक वाहन में कथित रूप से प्रतिबंधित पशु मांस लेकर आ रहे हैं, जिसे वे यहां बेचना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन के पहुंचने से पहले ही गौरक्षक मौके पर पहुंच गए और उसे रुकवाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सिंह के मुताबिक, वाहन से कथित रूप से पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस मिला है। उन्होंने बताया कि मौके से एक आरोपी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी आस मौहम्मद भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सिंह के अनुसार, बरामद मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले नगर निगम के तकरीबन 22 वार्डों में किसी भी पशु मांस के कटान एवं बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।

Mumbai : नागपुर स्थित बीएसएल एनर्जी फैक्ट्री में विस्फोट लापरवाही का नतीजा : चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Maharashtra Revenue Minister Chandrashekhar Bawankule) ने सोमवार को नागपुर में बताया कि प्राथमिक जांच में...

Explore our articles