एक माह पूर्व दर्द से परेशान मरीज का हुआ सफल कूल्हा प्रत्यारोपण
मथुरा : मथुरा जिले के कस्बा सौंख रोड स्थित केएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को अपनी सुविधा देकर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रविवार को केएम हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने बिजेन्दर के खराब कूल्हा का सफल प्रत्यारोपण किया। मरीज के तीमारदारों एवं चेयरमैन किशन चौधरी ने चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।
केएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सोंख रोड मथुरा आए दिन अपने नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिसका एक उदाहरण है मरीज बिजेंदर (उम्र 34 साल) निवासी बछगांव के बाएं कूल्हे का हड्डी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विष्णु पांडे द्वारा सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए हड्डी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर हर्षित जैन व डॉक्टर विष्णु पांडे ने बताया कि मरीज बिजेंदर करीब एकग माह पूर्व अस्पताल में कूल्हे मैं दर्द की परेशानी लेकर अस्पताल आया था। मरीज को इससे पूर्व टीवी भी हुआ था डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के बाएं कूल्हे में खून का ही प्रभाव ना होने से अवस्क्युलर नर्वसिस हो गया था, जिसकी वजह से कूल्हा खराब हो गया था।
डॉ विष्णु पांडे ने मरीज को जब ओपीडी में देखा तो उसे कूल्हा प्रत्यारोपण ही एकमात्र विकल्प था और मरीज के पास प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड भी था, जिसका मरीज को पूरा लाभ मिला जिसमे मरीज का पूरा इलाज निःशुल्क किया गया। अस्पताल में आयुष्मान के तहत मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद सर्जरी करने वाले डॉ विष्णु पांडे ने बताया कि ऑपरेशन के उपरांत मरीज अपने पैरों पर चलना शुरू कर दिया है और बहुत जल्दी पेशेंट रिकवर हो रहा है। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन किशन चौधरी ने ऑपरेशन करने वाली टीम डॉक्टर विष्णु पांडे, डॉ आशुतोष, डॉक्टर संतोष व हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ हर्षित जैन को सफल कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए उनको हार्दिक बधाई दी।


