spot_img

Maratha reservation : मुंबई में मनोज जारांगे की भूख हड़ताल जारी, पानी न पीने पर अड़े

चाैथे दिन मनाेज ने पानी पीने से किया इंकार, डॉक्टरों ने दी अधिक पानी पीने की सलाह
मुंबई : (Mumbai)
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग काे लेकर मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल कर रहे मनोज जारांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने सोमवार को चौथे दिन पानी पीने से मना कर दिया है। आज सुबह जेजे अस्पताल की मेडिकल टीम ने जारांगे के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें अधिक से अधिक पानी की सलाह दी है।

जेजे अस्पताल की टीम (team of JJ Hospital) ने आज मनोज जारांगे के स्वास्थ्य की जांच की। इस जांच में पता चला कि उनका शुगर लेवल कम हो गया है। यह केवल 70 के आसपास है। इसलिए डॉक्टरों ने कहा है कि अगर वह पानी छोड़ देते हैं, तो उनकी तबीयत और बिगड़ सकती है। इसलिए उनसे यह अनुरोध किया जा रहा है कि जारांगे पानी न पीने का अपना निर्णय वापस लें। लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग हैं और उन्हाेंने पानी पीने से मना कर दिया है। उन्होंने आज फिर दोहराया है कि या तो वे मराठा समाज का आरक्षण (reservation of Maratha community) ले कर जाएंगे या फिर यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। हालांकि मनोज जारांगे की मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) की अध्यक्षता में बैठक की जा रही है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री तथा आरक्षण के लिए गठित की गई कैबिनेट उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल, मंत्री गिरीश महाजन (Radhakrishna Vikhe Patil, Minister Girish Mahajan), आदि उपस्थित हैं।

उल्लेखनीय है कि मनोज जरांगे (Manoj Jarange) के आंदोलन को समर्थन देने के लिए राज्य भर से लाखों मराठा मुंबई पहुँचे हैं। पिछले दो दिनों में उन्हें असुविधा हुई है। हालाँकि, उसके बाद मराठा भूखे न रहें। इसके लिए राज्य भर की माताओं और बहनों की ओर से रोटी और चावल भेजा गया है। साथ ही बिस्कुट, पानी की बोतलें, केले और दाल सहित कई आवश्यक वस्तुएँ राज्य भर से मुंबई भेजी जा रही हैं। मुंबई में मराठा समाज के लोगों की काफी भीड़ को देखते हुए मंत्रालय, विधानभवन परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Explore our articles