spot_img

Manipur : चुराचांदपुर में 7 संदिग्ध केएनए विद्रोही गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद बरामद

चुराचांदपुर (मणिपुर) : (Churachandpur) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के सांगईकोट थाना क्षेत्र के ओल्ड खाऊकुआल गांव के दक्षिणी इलाके में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 7 संदिग्ध केएनए (कुकी नेशनल आर्मी) कैडरों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सैखोगिन हाओकिप (37), ङामलेन्मांग मेटे (25), सैखोमांग हाओकिप (25), थंगलमांग हाओकिप (27), जामखोसेई हाओकिप (32), लुंकोलाल खोंगसाई (34) और मंगखांगथांग किपजेन (35) के रूप में हुई है।

बरामद सामान में 02 एके-47 राइफल, एक 7.62 असॉल्ट राइफल, तीन सिंगल बोर राइफल, 10 एके-47 मैगजीन, 654 जिंदा कारतूस (7.62 मिमी), 19 सिंगल बोर कारतूस, छह मोबाइल फोन, तीन बाओफेंग रेडियो सेट, चार पावर बैंक, एक डायनेमो और बैटरी, तीन खुकरी, तीन मैगजीन पाउच, चार कंधे पर टांगने वाले बैग, एक टॉर्च और एक चार पहिया वाहन (मारुति जिप्सी) शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका है कि वे किसी बड़ी साजिश में शामिल थे।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles