मंदसौर : अपनी मांगों को मनवाने के लिए जिले के संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संविदा स्वस्थ्यकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बता दें कि धरना स्थल पर क्रमिक भूख हड़ताल भी की जा रही है।
हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने भोपाल में आंदोलन के दौरान अपने साथियों पर दर्ज किए गए प्रकरणों को वापस लेने की मांग भी है। इसके साथ ही नियमितीकरण और आउटसोर्स प्रणाली से किए गए सपोर्ट स्टाफ का समायोजन कर निष्कासित साथियों की वापसी की करने की मांग की गई है।
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि वे अपनी मांगों के लिए लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार हमेशा से आश्वासन देती रही है, लेकिन अब आश्वासन नहीं लिखित आदेश चाहिए इसके बाद ही हड़ताल समाप्त होगी।


