spot_img

Mandsaur : सीएम हेल्पलाईन को लेकर सख्त हुए कलेक्टर

दो सीएमओ पर कार्रवाई के लिए आयुक्त को भेजा प्रस्ताव

मंदसौर : कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि नगर पालिका मंदसौर एवं नगर परिषद गरोठ एवं भानपुरा के अधिकारी द्वारा शिकायतों के निराकरण में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार सिंह एवं मोहम्मद अशफाक खान के अधिकार क्षेत्र में शिकायतों के निराकरण की स्थिति दयनीय है। दोनों अधिकारियों द्वारा शासन की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी योजना सीएम हेल्प लाईन के कार्यों में बिलकुल भी रूचि नहीं ली जा रही है।

शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में नहीं करने, शासन के निर्देशों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही तथा उदासीनता बरतने के कारण सुधीर कुमार सिंह नगर पालिका अधिकारी मंदसौर एवं मोहम्मद अशफाक खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गरोठ के विरूद्ध म.प्र. सिविल सेवा अधिनियम (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) में वर्णित प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाने हेतु प्रस्ताव आयुक्त उज्जैन को भेजा गया है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles