spot_img

Mandi : मंडी में बारिश ने मचाई तबाही, पहली ही बारिश से नदी नाले उफान पर

मंडी : आखिर मंडी में शुक्रवार आधी रात को झमाझम बादल बरसे। बादल भी खूब गर्जना के साथ बरसे और पूरी रात इस गर्जना से लोग सहमे रहे। सुबह तक बारिश का यह आलम जारी रहा। हालांकि जिले मे बारिश एक दिन पहले फोरलेन व सुंदरनगर के डैहर कस्बे के आसपास तबाही मचा चुकी है मगर शुक्रवार रात को हुई सर्वव्यापी बारिश ने खेतों में लबालब पानी भर दिया।

आमतौर पर जून महीने में बारिश से नदी नालों में उफान नहीं आता मगर शनिवार सुबह ही ब्यास नदी समेत सुकेती खड्ड व अन्य नाले उफान पर थे। कई सडक़ों पर भूसख्लन भी हुआ है मगर किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मंडी के उत्तरशाल क्षेत्र में भी बारिश से मलबा सडक़ों पर बिखर गया। सडक़ पर जगह-जगह मलबा व चट्टाने गिर गई। वहीं पर आईआईटी क्षेत्र के आसपास भी सडक़ पर कीचड़ व मलबा बिखर गया। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

वहीं धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत डरवाड़ और घरवासड़ा में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।वारिश इतनी ज्यादा थी कि यदि कुछ देर और रहती तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था।

पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डरवाड़ में पीएचसी के लिए लगी सुरक्षा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है हालांकि ये दीवार कुछ वर्ष पहले ही लगी थी। इसी गांव में रोशन लाल के मकान के ऊपर भारी मलवा आ गया है और मकान में मलवा घुस गया है और यहां खड़ा मिक्सर भी उसके नीचे दब गया है। इसके अलावा देश राज पठानिया और कांता देवी और सुरजीत सिंह मियां के मकान के पास भी ल्हासे गिरे हैं और रणजीत सिंह की गौशाला पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। डरवाड़ गांव की चमाली बस्ती में नरेंद्र पठानिया के घर और शिवा प्रोजेक्ट के तहत लगे बगीच्चे को भी भारी नुकसान हुआ है।

इसी प्रकार गांववासी सुखराम और बीरबल सिंह के खेत भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा भड्डू गांव में बलवंत सिंह के मकान और अमर सिंह की गौशाला को भी नुकसान हुआ है। घरवासड़ा गांव में भी बहुत ज्यादा भूमि कटाव हुआ और पेयजल आपूर्ति की पाइपें क्षतिग्रस्त हुई हैं।सुबह से ही मेन सडक़ बंद है और गरली से सरकाघाट और टिहरा की तरफ गाडिय़ां भी नहीं चल रही हैं और जरूरी कार्यों के लिए आने जाने वालों को पैदल चलना पड़ रहा है। भूपेंद्र सिंह ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करके प्रभावितों को राहत प्रदान करने की मांग की है।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles