spot_img

Mandi : बथेरी में खतनाक हुए नाले से भाग कर बचाई जान, दूसरों के घरों में ली शरण

मंडी : मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बथेरी में भारी बारिश व भूसख्लन के चलते डेढ़ दर्जन लोगों की जान आफत में है। गांव के महेंद्र कुमार, अमर, नाराणू, हंस राज, यूसफ, इम्तियाज, माम हुसैन,शुक्रदीन , बगड़ू, माम सेन, वीरेंद्र, मेहर चंद, मोहन, संतोष कुमार, तीर्थ राम और लाल मन आदि ने बताया कि तेज मूसलाधार बारिश व भूसख्लन से नाले में आई बाढ़ का पानी व मलबा उनके घरों व गोशालाओं में घुस गया। इनके अनुसार उन सब ने घरों से भाग कर अपनी जान बचाई और सुरक्षित जगह पर शरण ली। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे गांव में जो मलबा भर गया है उसे वहां से हटाने की व्यवस्था की जाए।

टारना हिल्स में माहूनाग मंदिर के पुजारी का घर खतरे में

मंडी की टारना हिल्स में जमीन के धंसने का क्रम जारी है। प्राचीन माहूनाग मंदिर टारना के पुजारी रमेश चंद के साथ साथ रूकमणी देवी, ईश्वर दास , मुरारी लाल आदि के मकान का अगल हिस्सा पूरी तरह से धस गया। इसका मलबा मंदिर के पीछे जाकर पहुंच गया है। घरों को खतरा पैदा हो गया है। गोशाला खत्म हो गई है। गाय को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। इसकी सूचना नगर निगम व प्रशासन को भी दी गई।

मौके पर नगर निगम की मेयर रूपाली जसवाल, एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर व हल्का पटवारी के साथ भी टीम पहुंची। प्रभावित परिवार को तिरपाल दे दिए गए हैं जबकि आग्रह किया गया है कि जमीन को धसने से बचाने की व्यवस्था की जाए ताकि घर बच सकें। इनके अनुसार सभी मकानों में दरारें आ गई हैं व मकान कभी भी गिर सकते हैं। लोगों ने सुरक्षित जगह पर मकान के लायक जमीन देने का आग्रह भी किया है।

Explore our articles