spot_img

Manali : मनाली में हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से 15.140 ग्राम चिट्टा बरामद

Manali: Two youths from Rajasthan arrested with heroin in Manali, 15.140 grams of Chitta recovered from hotel room

मनाली : (Manali) थाना मनाली के (Manali Police Station) अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मनाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

मामला शुक्रवार बीती शाम उस समय सामने आया जब पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मनाली स्थित होटल हिमकुंड कॉटेज, सिमसा के समीप दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरा नंबर 103 की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजस्थान के दो युवकों के कब्जे से कुल 15.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल (SP Kullu Madan Lal Kaushal) ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोवलेश जिंदल (30) पुत्र राजकुमार जिंदल, निवासी वार्ड नंबर 40, सेक्टर 06, सुरेशिया, हनुमानगढ़ (राजस्थान) तथा शक्ति सिंह पुत्र आनंद सिंह, निवासी वार्ड नंबर 16, अंबेडकर नगर कॉलोनी, 18 HMH, हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क की पहचान के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Explore our articles