spot_img

Male: चीन का जासूसी जहाज आज माले पहुंचेगा, भारतीय नौसेना की नजर

माले:(Male) चीन का जासूसी जहाज गुरुवार दोपहर मालदीव के माले बंंदरगाह में प्रवेश करेगा। इसे लेकर भारत पूरी तरह सतर्क है। हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में चीन के इस जहाज के प्रवेश के बाद से भारतीय नौसेना की इस पर नजर है।

आधिकारिक रूप से बताया जा रहा है कि चीन का यह जहाज रोटेशन और पूर्ति के लिए माले पहुंचने वाला है। मालदीव की मोइज्जू सरकार ने दावा किया है कि चीन के जहाज इयांग यंग हांग 3 को माले बंदरगाह में केवल परिचालन परिवर्तन की अनुमति दी जाएगी और मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र में कोई रिसर्च नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि 5 फरवरी को इसी जहाज के श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचने की तैयारी थी लेकिन श्रीलंका की सरकार ने 22 दिसंबर को नई दिल्ली के आग्रह पर श्रीलंका के बंदरगाहों को चीनी निगरानी जहाज के लिए बंद करने का फैसला किया।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles