spot_img

Malda : मालदा में हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क नाकाम, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Malda: Major Arms Smuggling Network Foiled in Malda, Large Quantity of Illegal Weapons Seized

मालदा : (Malda) जिले में हथियार तस्करी के एक बड़े षड्यंत्र को मालदा जिला (Malda district) पुलिस ने नाकाम कर दिया है। सोमवार देर रात दो अलग-अलग इलाकों में अचानक छापेमारी कर पुलिस ने 15 आग्नेयास्त्र, आठ मैगजीन और 25 राउंड ताज़ा कारतूस (15 firearms, eight magazines, and 25 rounds of live ammunition) बरामद किए है। इस मामले में दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को मालदा जिला पुलिस ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात इंग्लिशबाजार थाना पुलिस ने मिल्की इलाके में अभियान चलाया। यहां से मइनुल हसन (20) युवक को (young man, Mainul Hasan (20)) गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दस पाइप गन, एक सात एमएम पिस्तौल और पांच राउंड ताज़ा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार मइनुल हसन मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना क्षेत्र के मिर्ज़ादपुर का निवासी है।

दूसरी ओर, कालियाचक थाना पुलिस ने सुजापुर इलाके की एक दुकान में छापेमारी की। तलाशी में वहां से चार 7-एमएम पिस्तौल, आठ मैगजीन और 20 राउंड ताज़ा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में मोहम्मद अनारुल हक (45) को गिरफ्तार किया गया है, जो कालियाचक के बलिहारपुर इलाके का रहने वाला है।

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की तस्करी किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से की जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस इस तस्करी गिरोह के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Manali : मनाली में हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से 15.140 ग्राम चिट्टा बरामद

मनाली : (Manali) थाना मनाली के (Manali Police Station) अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मनाली...

Explore our articles