spot_img

MAHOBA : महोबा में डंपर से कुचलकर चार वर्षीय बच्ची की मौत

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को रतौली-पसवारा मार्ग पर डंपर से कुचलकर चार साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के बाद सड़क जाम कर दिया और डंपर चालक की जमकर पिटाई की।महोबा नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामप्रवेश राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार को रतौली-पसवारा मार्ग पर पसवारा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश की चार साल की बच्ची अपने दरवाजे के सामने खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बच्ची के परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डंपर चालक की पिटाई भी की।सीओ ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद डंपर और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Explore our articles