spot_img

Maharashtra : महिला ने पति की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया

Maharashtra: Woman killed her husband and made it look like suicide

अकोला : (Akola) महाराष्ट्र के अकोला जिले के एक गांव में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए कथित तौर पर एक व्यक्ति को सुपारी दी और इसे आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने कहा कि 32 वर्षीय पीड़ित बुधवार की सुबह दहिहंडा थाना क्षेत्र के पुंडा गांव में लटका मिला।उन्होंने कहा कि व्यक्ति के शरीर को रस्सी से बांधा गया और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या का संकेत देते हैं ।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने पीड़ित की पत्नी से पूछताछ की, जिसने कबूल किया कि उसने उसे मारने की साजिश रची थी और 30,000 रुपये में एक अन्य ग्रामीण को इसकी सुपारी दी थी ।उन्होंने कहा कि पीड़ित का रस्सी से गला घोंटा गया था और उसके शरीर को लोहे के एक वस्तु से लटका दिया गया था ताकि ऐसा लगे कि उसने आत्महत्या की है।अधिकारी ने कहा कि महिला ने दावा किया कि उसका पति शराब पीता था और उसके साथ मारपीट करता था तथा वह उत्पीड़न से थक चुकी थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles