spot_img

Maharashtra : भौंकने पर मेहमान ने पालतू कुतिया की जान ली

औरंगाबाद: (AURANGABAD) महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक व्यक्ति ने अपनी एक परिचित महिला के घर पालतू कुतिया के उस पर भौंकने के बाद कथित तौर पर उसकी (कुतिया की) जान ले ली। इस घटना के सिलसिले में आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।यह घटना मंगलवार दोपहर हुई, जब दो महिलाएं और दो पुरुष नरालीबाग इलाके में महिला के आवास पर गये थे।

शिकायत के मुताबिक, कुतिया ने दो पुरुषों में से एक पर भौंकना शुरू कर दिया। इस पर उस व्यक्ति ने कुतिया पर पास में रखे एक फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। कुतिया की मौके पर ही मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, शिकायतकर्ता के साथ चारों लोगों ने झगड़ा किया। इसके बाद पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के अलावा घर में अनाधिकार प्रवेश करने और इरादतन नुकसान पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles