spot_img

Maharashtra : ठाणे में डंपर ने यात्री बस को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को एक बस में सवार कम से कम 16 यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गये, जब एक डंपर ट्रक उससे टकरा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर के ओवाले इलाके में उस वक्त हुई, जब बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन उपक्रम (बेस्ट) की एक बस पड़ोसी जिले मुंबई के बोरीवली जा रही थी।अधिकारी ने बताया कि हादसे में बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि बस समें वार सभी 16 यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस की टीम हादसे की जांच कर रही है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles