spot_img

Maharashtra : ठाणे जिले में झील में मिला व्यक्ति का शव

Maharashtra: Dead body of a person found in a lake in Thane district

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सेंट्रल जेल के पास एक झील में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि करीब 40 साल के एक व्यक्ति का शव सुबह लगभग आठ बजे झील में तैरता हुआ मिला और स्थानीय दमकल केंद्र को इसकी सूचना दी गई।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ठाणे सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles