spot_img

Magenta Shores : प्रणवी ऑस्ट्रेलिया क्लासिक गोल्फ में पांचवें स्थान पर

Magenta Shores: Pranavi finishes fifth at Australia Classic golf

मजेंटा शोर्स : (Magenta Shores) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स (70) ऑस्ट्रेलिया वुमेंस क्लासिक (Australia Women’s Classic) के तीसरे दौर में 17वें होल पर डबल बोगी करने के बावजूद शीर्ष-पांच में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहीं। प्रणवी ने शनिवार को तीसरे दौर में 70 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर आठ अंडर (72-66-70) का है। केल्सी बेनेट (Kelsey Bennett) (66-68-70) कुल 12-अंडर पार के स्कोर के साथ चौथे चरण से पहले एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली। दीक्षा डागर (Diksha Dagar) (69) दूसरे दौर में 73 के निराशाजनक स्कोर से उबरते हुए अपना कुल स्कोर पांच अंडर तक पहुंचाने में सफल रहीं। वह संयुक्त 14वें स्थान पर हैं। भारत की दो अन्य खिलाड़ी अवनि प्रशांत और हिताशी बख्शी (Avani Prashant and Hitashi Bakshi) कट में जगह बनाने से चूक गईं।

Explore our articles