spot_img

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के दतिया में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष, चार लोगों की मौत

दतिया: (Datia) मध्य प्रदेश के दतिया जिले (Datia district of Madhya Pradesh) में बुधवार सुबह एक खेत से मवेशी भगाने के विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने गोलियां चलाईं, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के ग्राम रेड़ा की है। यहां खेत में पशुओं के चले जाने से पाल समाज और दांगी समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संघर्ष में घायल हुए ज्ञानसिंह पाल ने बताया कि मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद हुआ। फिर गोलीबारी होने लगी। मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया। जानकारी मिलने के बाद बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles