spot_img

Madhubani : भारत-नेपाल सीमा पर उज्बेकिस्तान की संदिग्ध महिला गिरफ्तार

मधुबनी: (Madhubani) बिहार के मधुबनी जिला के भारत- नेपाल सीमावर्ती इलाका के हरलाखी थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक संदिग्ध विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र के समीप हरलाखी में जटही-पिपरौन सीमा पर हुई है। संदेह के आधार पर पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने यह कार्रवाई की।

महिला के पास से अलग अलग नंबर और तिथि के दो पासपोर्ट सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं । महिला के पास अलग अलग जगह के दो भारतीय आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।गिरफ्तार महिला की पहचान उज़्बेकिस्तान देश की नागरिक के रूप में हुई है।गिरफ्तार विदेशी महिला को एसएसबी के जवानों ने हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस महिला की पासपोर्ट की जांच कर रही है। पुलिस के पूछताछ के दौरान महिला के बार-बार बयान बदलने,महिला के पास से बरामद कागजात सही नहीं पाए जाने और अवैध मार्ग से सफर करने के आरोप में संदिग्ध महिला की गिरफ़्तारी हुई है।

Explore our articles