मधुबनी:(Madhubani) जिला मुख्यालय में नगर निगम एवं झंझापुर में नगर परिषद का चुनाव शुक्रवार को सुबह से शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है।नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये है।
निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज के नेतृत्व में जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सजग है। जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान की पल-पल की गतिविधियों की सूचना ली जा रही है। निर्वाचन क्षेत्रों के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जांच चलाई गई है। निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज के नेतृत्व में जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सजग बताया। जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान की पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। निर्वाचन क्षेत्रों के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जांच भी जारी है। असामाजिक एवं उपद्रवी तत्व पर विशेष रणनीति के तहत नजर रखी जा रही है। जिला के वरीय अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं।
सूचना जनसंपर्क की टीम सोशल मीडिया एवं समाचार चैनलों में चलने वाली खबरों पर नजर बनायी जा रही है । असामाजिक एवं उपद्रवी तत्व पर विशेष रणनीति के तहत नजर रखी जा रही है।जिला के वरीय अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण लगातार कर रहे है। सूचना जनसंपर्क की टीम सोशल मीडिया एवं समाचार चैनलों में चलने वाली खबरों पर नजर बनाई हुई है।
डीपीआरओ सह नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि मुख्यालय व झंझारपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान केन्द्र पर मतदाता पंक्तिबद्ध वोट डाल रहे हैं।


